♦️ लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अंधे हत्या कांड का पर्दाफाश
♦️ जादू-टोना व जमीन विवाद के चलते भतीजे ने रची चाचा की हत्या की साजिश
♦️ 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 1 मोटरसाइकिल जप्त
सिवनी ( लखनादौन ) – पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा व SDOP लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में लखनादौन पुलिस ने ग्राम सिहोरा में हुए अंधे हत्या कांड का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना लखनादौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिहोरा तालाब किनारे मोहनलाल पिता लखनलाल गोल्हानी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिहोरा का शव उथले पानी में चित्त अवस्था में पाया गया था। सूचना पर थाना लखनादौन में मर्ग क्रमांक 31/26 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
प्रथम दृष्टया परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने के संदेह पर अपराध क्रमांक 274/26 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विवेचना एवं खुलासा:
विवेचना के दौरान मृतक के भतीजे राहुल गोल्हानी से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसकी तबियत खराब होने पर उसे चाचा द्वारा जादू-टोना किए जाने की शंका थी एवं जमीन-जायदाद में चाचा को अधिक हिस्सा मिलने के कारण रंजिश थी। इसी कारण उसने आकाश महोबिया को 1.50 लाख रुपये में चाचा की हत्या करने का सौदा तय किया।
दिनांक 02 जुलाई 2026 की रात्रि में आकाश महोबिया, धर्मेन्द्र अहिरवार, प्रियांशु यादव एवं आशीष काकोडिया सिहोरा पहुंचे। आरोपी गीता बाई ने चाचा की लोकेशन दी। राहुल ने डीएपी का बहाना बनाकर चाचा मोहनलाल को अपने साथ तालाब के पास ले गया, जहां चारों आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर शव तालाब किनारे फेंक दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- राहुल गोल्हानी पिता भालसिंह गोल्हानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिहोरा थाना लखनादौन
- गीता बाई पति भालसिंह गोल्हानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिहोरा थाना लखनादौन
- आकाश महोबिया पिता गणेश महोबिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी चुरका थाना लखनादौन
- धर्मेन्द्र अहिरवार पिता गुड्डू अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी डुंगरिया थाना धूमा
- आशीष काकोडिया पिता शंकरलाल काकोडिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी पाठादेवरी थाना धूमा
- प्रियांशु यादव पिता मदन यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी पाठादेवरी थाना धूमा
जप्त संपत्ति: 06 नग मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर
सराहनीय भूमिका:
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक के.पी. धुर्वे, सउनि देवेन्द्र जायसवाल, सउनि मनोज परतेती, प्र.आर. 59 फकीरचंद उइके, म.प्र.आर. 44 बबीता सेन, आर. 385 लकेश पटले, आर. 813 दीपेश मेहरा, आर. 405 सूरज मेहरा, आर. 503 जतिन दुबे, आर. 498 राजकुमार साहू, आर. 689 ओमप्रकाश धुर्वे थाना आदेगांव की सराहनीय भूमिका रही।







