डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश’
’5 शातिर आरोपी गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल

’7,27,000 का चोरी का मशरूका जप्त’
’डुण्डासिवनी की 4 एवं कोतवाली की 1 कुल 5 चोरी की घटनाएं खुलीं’
सिवनी – पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन’ में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डुण्डासिवनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
29 जून को परिवार के साथ हम मैहर दर्शन करने गए थे
दिनांक 29 जून 2026 को प्रार्थिया रजनी पति अनिल पंचेश्वर, निवासी ड्रीम लैण्ड सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार सहित मैहर दर्शन गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी एवं नगद रुपये चोरी कर लिए गए।
पुलिस ने दिखाई सख्ती को फूटे चोरी के आरोपी उगले चोरी के पाॅच राज


प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डुण्डासिवनी में अपराध क्रमांक 342/2026 धारा 331(4), 305(।) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, संदेहियों से पूछताछ की गई एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया गया।
तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 05 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में सभी आरोपियों ने डुण्डासिवनी क्षेत्र में घटित 04 चोरी एवं कोतवाली क्षेत्र में घटित 01 चोरी सहित कुल 05 चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सम्पूर्ण सामान जप्त किया गया।
चोरी के आरोपियो में कौन – कौन शामिल
आमिर पिता शफीक खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक वार्ड दूसरा आशीष पिता सुधीर वास्त्री, उम्र 33 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड तीसरा अमन पिता हरिकिशन चैहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी मंगलीपेठ चैथा इरशाद पिता जब्बार खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी गुरुनानक वार्ड और पाॅचवा अंकित पिता नेमीचंद सिहोसे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ड्रीमलैण्ड सिटी, थाना डुण्डासिवनी
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर सभी को जिला जेल सिवनी भेजा गया।
आरोपियो के पास से कुल 7 लाख 27 हजार का सामान पुलिस ने किया जप्त
चोरी के आरोपियो से जप्त किए गए सामान में नगदी – 28,440,सोने का रानी हार – 01 नग,सोने की अंगूठी – 01 नग,सोने की लौंग – 01 नग ,चांदी की बड़ी पायल – 01 जोड़ी, छोटी पायल – 02 जोड़ी,चांदी का सिक्का – 01 नग,मोटर सायकिल – 02 नग ये सब चीजे शामिल है।
इस कार्रवाई में पुलिस के किन – किन लोगो की भूमिका सराहनीय रही
इस कार्यवाही में निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में सउनि निसार खान, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, प्र.आर. नितेश राजपूत, संजय यादव, योगेन्द्र चैहान, रणजीत पटले, संजू उइके, आर. आशीष ठाकरे, रवि धुर्वे, रघुराज यादव, धनराज बरकडे, हिमेन्द्र सहारे, मोहसीन आजमी, नीरज दुबे, अजय मिश्रा, खिलेन्द्र गौतम की सराहनीय भूमिका रही।