’सिवनी जिले के 5 निरीक्षकों को डीएसपी एवं 3 सूबेदारों को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नति’
’एसपी कृष्ण लालचंदानी ने फीता काटकर व स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी’
’पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश का हुआ पालन’
सिवनी – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अंतर्गत सिवनी जिले के अधिकारियों को नवीन दायित्व प्राप्त हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) द्वारा’ आज पुलिस कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पदोन्नत अधिकारियों को कंधे पर नए रैंक लगाकर सम्मानित किया गया।

जिसमें रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू,निरीक्षक चंद्रकिशोर सिरामे,निरीक्षक संतोष पंद्रे,निरीक्षक कीरत प्रसाद धुर्वे और निरीक्षक प्रदीप वाल्टर डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसके साथ ही कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक विजय बघेल ,सूबेदार गौरव मर्सकोले ,सूबेदार सुश्री स्नेहा घोरमारे सूबेदारो को रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पुलिस अघीक्षक ने पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से कार्य करें। विभाग को आप सभी से बेहतर कार्य की अपेक्षा है। आपके उज्जवल भविष्य की कामना है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं भेंट कर बधाई दी।
सिवनी पुलिस परिवार पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों के उज्जवल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करता है।








