सचिवों पर अनावश्यक दबाव न डाला जावे
सिवनी – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी में पहुॅचकर सचिवों ने ज्ञापन सौपते हुए अपनी जनपद स्तरीय समास्याओ मांगो के संबंध में बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में हितग्राहियों के ऑनलाइन पंजीयन हेतु सचिवों पर अनावश्यक दबाव न डाला जावे क्योंकि योजना के ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया अत्यन्त जटिल है साथ ही ग्राम पंचायतों में इलेक्ट्रानिक संसाधनों की पर्याप्त सुविधा नहीं है हितग्राही को इस योजना हेतु समझाना, सहमत कराना अत्यधिक कठिन होता है इस योजना में हितग्राही को प्रतिमाह 60 बर्ष की आयु पूर्ण होने तक एक निर्धारित राशि देनी होती है जिसकी कटौती हितग्राही के लिंक व्यक्तिगत बैंक खाते से प्रतिमाह की जाती है जिसके लिये हितग्राही तैयार नहीं होते है, पंजीयन न होने से मेहनत, पर्याप्त प्रयास करने के बावजूद भी सचिवों पर लापरवाही, कार्य न करने का मिथ्या आरोप लगाया जाता है अतः निवेदन है कि इस योजना में हितग्राहियों का पंजीयन निकटतम सीएससी सेंटर / एम पी ऑनलाइन केन्द्रो के माध्यम से कराये जाने हेतु निर्देशित किया जावे।
अबैध वसूली तथा ब्लेकमेलिंग के उद्देश्य से फर्जी शिकायतें निरंतर लगाई जाती है
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत न कटने अथवा कम प्रगति पर वेतन रोकने, वेतन काटने अथवा अन्य प्रकार से दण्डित एवं प्रताडित किया जाता है सीएम हेल्पलाइन निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें केवल हमारे अकेले प्रयास से शिकायंत बंद कराना संभव नहीं होता है, जनपद के अन्य अधिकारी जैसे उपयंत्री, पीसीओ, संबंधित शाखा प्रभारी का सहयोग बांछित रहता है कभी कभी शिकायतकर्ता की हठधर्मिता के चलते शिकायतकर्ता की समस्या के निराकरण के उपरांत भी शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत बंद नहीं की जाती है, निर्माण कार्य से संबंधित मांग आधारित शिकायतों में ग्राम पंचायत के पास पर्याप्त फण्ड उपलब्ध न होने से कार्य कराया जाना संभव नहीं होता है, इस कारण से भी शिकायत बंद कराना कठिन होता है प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत हितग्राहियो को शासन की ओर से समय पर किस्त राशि प्राप्त न होने, स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत हितग्राही द्वारा अपना व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने के उपरांत भी लम्बे समय से राशि प्राप्त न होने के कारण संबंधित योजना के हितग्राहियों द्वारा बार बार शिकायतें लगाई जाती है जिसे बिना राशि भुगतान किये अधिकारियों द्वारा संतुष्टिपूर्वक शिकायत बंद कराने का अनैतिक दबाब बनाया जाता है, ग्राम पंचायत क्षेत्र से बाहर के व्यक्तियों द्वारा एवं पत्रकारों द्वारा अबैध वसूली तथा ब्लेकमेलिंग के उद्देश्य से फर्जी शिकायतें निरंतर लगाई जाती है, कुछ ग्रामीणजनों द्वारा अपना मोबाइल रिचार्ज कराने हेतु फर्जी शिकायतें लगाई जाती है जिसे सचिव द्वारा स्वयं की राशि से रिचार्ज कराने उपरांत बमुशकिल से कटवाई जाती है ऐसी स्थिति के चलते शिकायत बंद न होने एवं कम प्रगति के कारण कर्मचारियों के वेतन रोकने, वेतन कटौती जैसी कार्यवाही किया जाना न्यायोचित नहीं है।
संमीक्षा बैठक में सभी बिन्दुओ, विषयों, योजनाओ की संमीक्षा की जावे
जनपद पंचायत स्तर पर प्रति सप्ताह होने वाली संमीक्षा बैठक में सभी बिन्दुओ, विषयों, योजनाओ की संवीक्षा की जावे, अलग अलग विषयों जैसे सीएम हेल्पलाइन हेतु जनपद स्तर पर बैठक । केम्प आयोजित कर सचिवों को न बुलाया जावे, बार बार ग्राम पंचायत मुख्यालय से सिवनी जनपद आने में सडक दुर्घटना की संभावना बनी रहती है साथ ही ग्राम पंचायत के कार्य बाधित तो ही है एवं बार बार आने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ पडता है।
प्रातः 8 बजे के पूर्व एवं रात्रि 8 बजे के बाद आदेश का आदान प्रदान न किया जावे।
प्रातः 8 बजे के पूर्व एवं रात्रि 8 बजे के बाद जनपद स्तरीय किसी भी वाट्सएप ग्रुप एवं व्यक्तिगत वाट्सएप नम्बर पर किसी भी प्रकार का मैसेज, निर्देश, आदेश का आदान प्रदान न किया जावे।
बैठको का समय निश्चित किया जाये
समय समय पर जनपद स्तर में होने वाली संमीक्षा बैठके, ऑनलाइन व्हीसी प्रातः 10 बजे से सायः 6 बजे के मध्य ही ली जावे।
अवकाश के दिन किसी भी शासकीय कार्य के लिए बाध्य ना किया जाये
मध्यप्रदेश शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों के लिये शनिवार एवं रविवार का अवकाश घोषित किया गया है, अतः शनिवार एवं रविवार दिवस को किसी भी प्रकार की जनपद स्तरीय बैठकें, ग्राम पंचायत स्तरीय केम्प, सीएम हेल्पलाइन एवं धरती आभा के केम्प, ऑनलाईन व्हीसी व अन्य कार्यक्रम न रखे जावे और न ही इस हेतु किसी कर्मचारी / अधिकारी को बाध्य किया जावे।
बैठको में मूलभूत सुविधाओ का ध्यान रखा जायें
जनपद हॉल एवं सभाकक्ष में होने वाली जनपद स्तरीय बैठकों में फर्नीचर, पेयजल एवं साफ सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की जावे।
अधिकारियो द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण की सूचना पूर्व में दी जायें
अधिकारियों द्वारा समय समय पर किये जाने आकस्मिक भ्रमण की सूचना उचित समय पूर्व दी जावे यदि ऐसे आकस्मिक भ्रमण के दौरान कर्मचारी, अधिकारी कार्य स्थल पर अनुपस्थित पाये जाते हैं तो बिना पक्ष सुने एक तरफा कार्यवाही न की जावे।
अन्य कारणो से रोकी गई वेतन का तत्काल भुगतान हो
सीएमहेल्पलाइन एवं अन्य कारणों से रोकी गई वेतन तत्काल भुगतान की जावे एवं समय समय पर लगनी वाले महंगाई भत्ता तथा वेतनवृध्दि की अन्तर राशि की ऐरियर्स राशि का अतिशीघ्र भुगतान किया जावे, यदि आंवटन का अभाव है तो शासन से राशि मांग हेतु आवश्यक पत्राचार किया जावे। 10. जनपद स्तरीय संवीक्षा बैठकों में सचिवो जीआरएस अधिकारियों द्वारा अपनी पंचायत एवं फील्ड से संबंधित समस्या रखी जाती है, तो उस पर गंभीरता से संज्ञान में लेकर उचित निराकरण कराया जावे, इसे अभद्रता न समझा जावे।
व्हाटशाप पर किये आदेश को मानने बाध्य ना किया जायें
वर्तमान परिवेश में जहां वाट्सएप ग्रुप अधिकारियों कर्मचारियों के मध्य आदेश, निर्देश, पत्राचार, जानकारियों के आदान प्रदान का एक सशक्त माध्यम बना हुआ है, जिसका सभी के द्वारा पालन किया जा रहा है उसी भांति वाट्सएप ग्रुप में अवकाश आवेदनो को मान्य न कर कार्यालय आकर लिखित में समयपूर्व आवेदन दिये जाने, पूर्व स्वीकृत कराने के नये निर्देश देना उचित नही है, यदि ऐसे निर्देश तत्काल वापस नही लिये जाते है तो ऐसे में हम कर्मचारियों द्वारा जनपद स्तरीय वाट्सएप ग्रुप तथा व्यक्तिगत वाट्सएप नम्बर पर शेयर किये गये आदेश निर्देशों के पालन करने के लिये बाध्य नहीं होंगें।
सचिवों को वेतन का भुगतान समय पर किया जावें
हम सचिव एक अल्प वेतनभोगी कर्मचारी है, शासन के निर्देशानुसार प्रतिमाह की 1 तारीख को वेतन दिये जाने के निर्देश है, के बावजूद वेतन आंवटन होते हुये भी कभी भी प्रतिमाह की 1 तारीख को वेतन नहीं दिया जाता है, समय पर वेतन न मिलने अत्याधिक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, हमें प्रतिमाह बच्चो के स्कूल कालेज की फीस, कोचिंग की फीस, गृह लोन की किस्तों का समय पर भुगतान करना होता है, साथ ही अन्य पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करनी होती है अतः प्रतिमाह की 1 तारीख को नियमित वेतन भुगतान करने की उचित व्यवस्था की जावे।
अधिकारियो के व्यवहार से सचिवो का पारिवारिक माहौल खराब हो रहा है
पूर्व अधिकारियों के रहते जनपद सामान्य रूप से चल रही थी, किन्तु आपके पदभार ग्रहण करने के बाद से कार्यालय का पारिवारिक माहौल खराब हो रहा है, कर्मचारियों पर नई नई पाबंदियां थोपी जा रही है, जनपद परिवार के मुखिया होने के नाते आपके द्वारा कर्मचारियों के मध्य समन्वय बनाकर कार्य न करते हुये हिटलरशाही की जा रही है, साथ ही बैठकों में कर्मचारियों अधिकारियों की समस्या बांतों को न सुनते हुये रुखा तथा अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, छोटी छोटी गलतियों लापरवाही पर तत्काल नोटिस पर नोटिस जारी किये जा रहे है, जिससे दिनो दिन कर्मचारियों अधिकारियों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है, जिसकी परिणिति है कि आज हमें मजबूरन एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रकट करना पड रहा है, यदि भविष्य में आपकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आता है और कर्मचारियों के कार्यों को रोका जाता है, ज्ञापन में दिये गये बिन्दुओं पर सकारात्मक शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है, तो आगे हम कर्मचारीगण उग्र प्रदर्शन, आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जबाबदेही आपकी होगी।
आगे म.प्र.पंचायत सचिव संयुक्त संघ, ब्लाक शाखा-सिवनी द्वारा ज्ञापन में बताया गया है कि हमारे आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये हम कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों एवं समस्याओं का त्वरित एवं सकारात्मक समाधान अतिशीघ्र करने की कृपा करेंगे, इस हेतु हमसे जो भी सहयोग अपेक्षित होगा, प्रदान किये जाने का प्रयास करेंगे। जिसमें बसंत राय अध्यक्ष दिनेश बघेल उपाध्यक्ष सियाराम डहेरिया सचिव ब्लाक – जिला-सिवनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया।







