’पुलिस -जन संवाद सृजन के मंच से नीट,जेईई व सिविल सर्विसेस के लिए मार्गदर्शन’
’पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के कर कमलों से नि शुल्‍क कोचिंग का शुभारंभ’

सिवनी – पुलिस मुख्यालय भोपाल सामुदायिक पुलिसिंग शाखा के नवाचार ’जन-सुरक्षा,संवाद-सृजन’ कार्यक्रम के लिए चयनित उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में जहां छात्र-छात्राओं को ’उनके अधिकार व जिम्मेदारियों’ के बारे में जानकारी सांझा की जा रही हैं,वहीं आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में ’नीट,जेईई’ व सिविल सर्विसेस परीक्षाओं के लिए नि शुल्क कोचिंग व मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी मां सरस्वती के पूजन के साथ ’पुलिस अधीक्षक महोदय कृष्ण लालचंदानी’ के मुख्य आतिथ्य व नेतृत्व में शुभारंभ किया गया और छात्र-छात्राओं को स्कूल व कोचिंग की पढ़ाई के साथ-साथ घर पर विषयों को रिवाइज करने,प्रश्नों के अभ्यास,की-नोट्सध्शार्ट् नोट्स,हाई लाइट कर पढ़ाई व बेहतर उच्च शिक्षा के संस्थानों में चयन व भावी भविष्य को लेकर मार्गदर्शन व शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अति.पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और संस्था के प्राचार्य महेश गौतम का विशेष आतिथ्य व संबोधन प्राप्त हुआ।

पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा ’मै,मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां’ और ’कानून,सुरक्षा व न्याय’ पाठ्य सामग्री पर छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी सांझा करते हुए,इस तरह के अवसर व कार्यक्रम किस प्रकार हमारे व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं के महत्व को समझाया गया।इस कार्यक्रम से ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से जुड़कर जिले के 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने परामर्श और गाइडेंस प्राप्त किया।
’संवाद-सृजन अभियान के विस्तार के क्रम में संपूर्ण जिले के विद्यालयों के प्रारंभ होने व छूटने के समय पर थाना मोबाइल, डॉयल 112 व पुलिस बल,महिला अधिकारियों के भ्रमण और उपस्थिति व विधिक कार्यवाही की कार्ययोजना ष्सुरक्षा चक्रष् जारी की गई है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री महेश गौतम जी द्वारा स्मृति चिह्न से सम्मान व आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अति.पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और संस्था के प्राचार्य महेश गौतम का विशेष आतिथ्य व संबोधन प्राप्त हुआ।