सिवनी – सरकार के द्वारा हर गरीब को रात को भूखे पेट ना सोना पडे जिसको लेकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालो को प्रति व्यक्ति के हिसाब से प्रतिमाह 5 किलो अनाज देने का कार्य राशन दुकानो के माध्यम से दिया जाता है लेकिन कुछेक राशन दुकान के सैल्समैन गल्ला माफियाओ के साथ सांठगाठ कर गरीबो को मिलने वाला अनाज की कालाबाजारी कर बेच देते है जिसके बदले जो पैसा मिलता उस पैसे से सैल्समैन अपने विलासितापूर्ण जीवन जीते है जब संवाददूत की टीम ने अधिकारियो से सम्पर्क कर बात करने की कोशिश की तो पता चला कि गरीबो का राशन थम्ब लगते ही उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाना चाहिए लेकिन सैल्समैन आशीश साहू द्वारा खुद दुकान ना जाकर अन्य किसी और के माध्यम से दुकान में ताला बंद कर दुकान के बाहर सडक में थम्ब मशीन लेकर गरीबो से थम्ब लगवाने का कार्य किया जाना फिर नाम पूछने पर अपने गलत नाम बताना अनेको शंकाओ का जन्म देता है सवाल यह है कि यदि लीगल लोग काम कर रहे है तो फिर झूठ क्यो बोला जा रहा है और फिर गरीबो से हर माह थम्ब लगवाया जा रहा है तो फिर हर माह राशन क्यो नही दिया जाता है। कुछ इसी तरह के लोग शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को पलीता लगाने का काम कर है जिसके कारण प्रशासनिक स्तर पर बैठे अधिकारियो को बिना वजह परेशान होना पडता है और सरकार द्वारा आखिरी छेार पर बैठी जनता तक योजनाओ के लाभ से वंचित किया जा रहा है जिले की बेहद ही संवेदनशील कलेक्टर श्रीमति नेहा मीना जिन्होने अपने कार्य से जनता के दिल में स्थान बनाया है एक बार फिर जनता अपेक्षा करती है कि कलेक्टर गरीबो के हक पर डाका डालने वाले और गरीबो के मुॅह का निवाला छीनने वालो गल्ला माफियाओ के खिलाफ जाॅच करवाते हुए गरीबो को न्याय प्रदान करते हुए दोषियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगी।