सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला सिवनी में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुआ फड़ पर दबिश देकर 16 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 06/11/2026 को थाना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्तूरबा वार्ड स्थित शिव मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सूचना की तस्दीक की गई, जहां कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर अचानक दबिश दी गई तथा मौके से कुल 16 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹25,000 नगद, 12 एंड्राइड मोबाइल फोन, 02 मोटरसाइकिल एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम एवं पते –
- प्रियांशु कुमरे, पिता स्व. बसोरीलाल कुमरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ज्यारतनाका सरोज नगर सिवनी।
- मनीष कहार, पिता राजेश कहार, उम्र 22 वर्ष, निवासी मंगलीपेठ साकार सिटी सिवनी।
- दीपक प्रजापति, पिता कल्लू प्रजापति, उम्र 23 वर्ष, निवासी मंगलीपेठ अम्बेडकर वार्ड कुम्हारी मोहल्ला सिवनी।
- महेश यादव, पिता बाबूलाल यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी मंगलीपेठ अम्बेडकर वार्ड सिवनी।
- विशाल कुशवाहे, पिता मुकेश कुशवाहे, उम्र 37 वर्ष, निवासी अम्बेडकर वार्ड सिवनी।
- सावन बंदेवार, पिता हरिकांत बंदेवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी केदारपुर थाना चौरई।
- अरविंद सराठे, पिता राधेश्याम सराठे, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंगानगर सिवनी।
- सुनील विश्वकर्मा, पिता शोभाराम विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी मंगलीपेठ ललमटिया सिवनी।
- यशवंत श्रीवास, पिता रुपराम श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी मंगलीपेठ ललमटिया सिवनी।
- ललित उर्फ विश्वास पवने, पिता राजेन्द्र पवने, उम्र 32 वर्ष, निवासी बेला चौक मंगलीपेठ सिवनी।
- नीलेश भांगरे, पिता रामनारायण, उम्र 42 वर्ष, निवासी साकार सिटी अम्बेडकर वार्ड सिवनी।
- अभय बघेल, पिता प्रमोद बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लखनवाड़ा संघई थाना लखनवाड़ा।
- युवराज सिंह तेकाम, पिता बलवीर सिंह तेकाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी कबीर वार्ड सिवनी थाना डूंडासिवनी।
- रितेश भारद्वाज, पिता संजय भारद्वाज, उम्र 30 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड बारापत्थर सिवनी।
- उज्जवल कुन्डे, पिता राकेश कुन्डे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मेहतरी मोहल्ला भैरोगंज सिवनी।
- राजकुमार सनोडिया, पिता संजय सनोडिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी मंगलीपेठ अंबेडकर वार्ड सिवनी।
जप्त मशरूका –
- नगद राशि – ₹25,000/-
- एंड्राइड मोबाइल फोन – 12 नग
- मोटरसाइकिल – 02 नग
- ताश के पत्ते – 52 नग
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि राजेश शर्मा, प्रआर प्रदीप चौधरी, जितेन्द्र बघेल, मनोज पाल, मुकेश गोडाने, सुधीर डहेरिया, म.प्रआर निशा दोनावट, आर दिलीप उइके, चेतन शर्मा, पारस तुरकर, सीताराम जवरे एवं प्रतीक बघेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस की अपील : जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सिवनी पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।







