सिवनी – गत शनिवार को यूनिवर्सल कॅम्यूटर काॅलेज परिसर में संचालित जैन एण्ड जिल स्कूल संचालित किया जाता है जिसके संचालक अभय निगम कोरोना काल में जब पूरे भारत पर में मौत का तांडव देखने को मिला उसी दौर में वे भी काल के गाल मे समा गये ऐसे दौर में उनकी पत्नि श्रीमती शेफाली अभय निगम और उनके बेटे ने किस तरह अपने संस्थान को सभांला और आज भी वह संस्थान संचालित हो रहा है बडे ही साहस और संयम का परिचय देते हुए अभय निगम की धर्मपत्नि ने अपने बेटे को आज इस काबिल बनाया कि आज वह इस संस्थान को संभाल रहा है सेमराक जैक एंड जिल स्कूल के तत्वाधान में वार्षिक महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ नगर के बारापत्थर स्थित शेमरॉक जैक एंड जिल स्कूल के कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के द्वारा संपूर्ण भारत की विविधता को संजोकर कार्यक्रम की प्रस्तुतियाॅं दी गई जिसमें राजस्थान पंजाब महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यो की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया तो वहीं इन दिनों बच्चों के द्वारा सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग करने से हो रहे नुकसान का भी वर्णन एक छोटे से नाट्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि अत्यधिक सोशल मीडिया का प्रयोग करने से क्या परिणाम होते हैं नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कार्यक्रम में की गई वहीं अंत में भगवान श्री राम लला की संपूर्ण झांकी का वर्णन नृत्य के माध्यम से किया गया इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बताया कि अभय निगम उनके बचपन के स्कूल के साथी रहे इसके अलावा कार्यक्रम में सुजीत जैन संतोष नगपुरे श्रीमती नीता पटेरिया बाबा पांडे सीमा चैहान नरेश दिवाकर आनंद पंजवानी के अलाव नगर के और भी अन्य सदस्यों की गरिमा मयी उपस्थिति रही कार्यक्रम की इसी बेला में स्वर्गीय श्री अभय निगम के मित्र मंडली भी उपस्थित रही आभार प्रदर्शन करते हुए श्रीमती शेफाली अभय निगम ने बताया कि जब सिवनी में कंप्यूटर का प्रारंभ हुआ था तब से हमने यूनिवर्सल कंप्यूटर अकैडमी प्रारंभ की थी तब से लेकर आज तक हम अपनी सेवाये देते चले आ रहे हैं हमारे संस्थान से न जाने कितने बच्चे निकल कर आज देश और विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं हमारा उद्देश्य इस संस्था के माध्यम से बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाना है हम वही करना चाहते हैं जिससे कि यह बच्चे आगे चलकर अपने परिवार अपने देश हमारी संस्था का नाम रोशन करें कार्यक्रम के अंत में श्रीमती निगम के द्वारा सेम रॉक जैक एंड जिल के बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रस्तुत की।