सिवनी – परीवार परामर्ष केन्द्र में एक अजीबो गरीब प्रकरण आया जिसमें एक महिला ने अपने आवेदन में बताया कि पति का किसी अन्य महिला से सम्बंध है शादी के 18 साल हो गए हैं पति से बहुत परेशान हूँ। भरण पोषण पूरा नहीं करता बच्चों की परवरिश ठीक से नहीं करता परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी और वो भी उपस्थित थी तीनो को समझाइस दी गयी पति ने बताया कि मैं अब उससे बात नही करूँगा कोई सम्बन्ध नही रखूंगा पत्नी को अच्छे से रखूंगा। जिससे पत्नी को शक था उस महिला ने भी बोली कि अब मैं इन दोनों के बीच मे नही आऊंगी समझौता हुआ। दूसरे प्रकरण में पत्नी ने बताई पति शराब पीकर आता है मारता पीटता है इसी बात पर दोनों में विवाद होते रहता था दोनो को समझाइस दी गयी पति ने कहा अब शिकायत का मौका नहीं दूंगा दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया और इस बात से समझौता हुआ कि अब अच्छे से रहेंगे समझौता हुआ नगर के कोतवाली परिसर में स्थित परिवार परामर्ष केन्द्र में 22 मार्च 2024 को 15 प्रकरण रखे थे जिसमें से 07 प्रकरणों में समझौता हुआ बाकी न्यायालय की शरण दी गई इस अवसर पर परामर्श केंद्र में आज प्रभारी ज्योति चैरसिया मीरा शरणागत महिला आरक्षण राखी डहेरिया व काउंसलरों में छिददीलाल श्रीवास मीरा नामदेव कांता ठाकुर पैरालीगल वालिन्टियर श्रीमती पार्वती डहेरिया उपस्थित थे बाकी प्रकरणों को अगली पेशी दी गयी।







