सिवनी – बरघाट क्षेत्र मंगलवार को जनसुनवाई में आये मछुआ सहकारी समीति बरघाट के सदस्यो ने बताया कि बरघाट के शासकीय तालाबो पर किसानो द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है जिसमें मछुआ सहकारी समीति बरघाट के पंजीयन क्रमांक 216 के 254 सक्रिय सदस्य है जिनका जीवन यापन तालाबा से मछली पकडकर किया जाता है जिसमें मछुआ सहकारी समीति को बाजार वाला तालाब वार्ड नं. 11,12 खसरा नंबर 27 जल क्षेत्र 4.27 हेक्टेयर छींदवाला तालाब खसरा नंबर 74,456 जल क्षेत्र 14.441 हेक्टेयर है। इन तालाबो का जल क्षेत्र आधा भी नही बचा है जिसका सीमांकन कर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की गई है। यदि यह अतिक्रमण नही हटाया जाता है तो 254 मछुआरो के परिवारो के सामने रोजी रोटी का संकट छा जायेगा।






