सिवनी – नगर से लगभग ४० किलोमीटर दूर छुई हिनोतिया से आये ग्रामीणो िजसमें महिलाये बच्चे पुरूष सभी शामिल थे जिन्होने बताया किया हमारे ग्राम में कुछ लाेगो के द्वारा अवैध शराब का व्यापार किया जा रहा है व्यापार किया जा रहा है। जिसके विरोध में ग्रामीणो ने बताया कि हम लोग इस बात शिकायत थाना कान्हीवाडा में की गई जिसमें हमने बताया कि अवैध शराब का कारोबार हमारे ग्राम में मंदिरो एवं स्कूलो के आसपास किया जा रहा है जिससे बच्चो के उपर विपरीत असर पड रहा है साथ जब घर के बडे बच्चे या पुरूष शराब पीकर घर पर आते है तो घर की शांति भंग होती है इसके अलावा अपराध की संभावनाये बढ जाती है। इन्ही सब बातो के लेकर ग्रामीण कलेक्टर के पास आये जहां जल्द ही ग्राम में अवैध शराब के करोबार करने वालो पर कार्रवाई एवं शराब दुकान को गाॅव से हटाने की मांग की गई इसके अलावा चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नही की गई तो विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंगदल द्वारा शराब दुकान को हटाने की कार्रवाई की जायेगी जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।







