एफ.सी.आई. विभाग में 03 बेरोजगार युवको को नौकरी दिलाने के नाम झांसा
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता बेरोजगार युवको को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी,ठगी करने वाले अपराधियो पर कार्यवाही हेतु सक्त हैं जो इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सचिन परते के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम के द्वारा एफ.सी.आई. विभाग में 03 बेरोजगार युवको को नौकरी दिलाने के नाम झांसा देकर कुल 29,01,030 – रुपयें लेकर धोखाधडी करने वाले दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई है।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक चैारसिया पिता नन्दकिशोर चैारसिया निवासी छीतापार थाना कुरई, अनिल चैारसिया पिता धनीराम चैारसिया निवासी मरकावाडा थाना केवलारी एवं प्रभात नाग्या पिता मोतीलाल नाग्या निवासी शास्त्री वार्ड सिवनी को आरोपियों सुनील शेल्के व उसके बडे रवि शेल्के के व्दारा एफ.सी.आई.विभाग में नौकरी दिलाने एवं सरकारी विभाग मे वाहन कार लगाने का झांसा देकर घटना दिनांक 13 फरवरी 2023 से 16 जून 2025 के मध्य कुल पर 29,01,030 – रुपयें स्वंय के बैंक खाते में फोन पे, नगद लेकर धोखाधडी करने एवं कूटरचित तरीके से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर आवेदको को नियुक्ति पत्र देने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर आवेदक अभिषेक चैरसिया,अनिल चैरसिया और प्रभात नाग्या की शिकायत जांच पर आरोपियों सुनील शेल्के और रवि शेल्के के द्वारा धोखाधडी का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुध्द थाना कोतवाली सिवनी में दिनांक 22 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियो की तलाश पतासाजी कर आरोपियो सुनील शेल्के पिता गजानंद राव शेल्के उम्र 50 साल निवासी नेहरु रोड सुभाष वार्ड सिवनी एंव रवि शेल्के पिता गजानंद राव शेल्के उम्र 62 साल निवासी नेहरु रोड सुभाष वार्ड सिवनी को क्रमशःदिनांक 22 फरवरी 2026 एंव 23 फरवरी 2026 को गिर.कर न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
नाम पता आरोपी सुनील शेल्के पिता गजानंद राव शेल्के उम्र 50 साल और रवि शेल्के पिता गजानंद राव शेल्के उम्र 62 साल निवासी नेहरु रोड सुभाष वार्ड थाना कोतवाली सिवनी ।
जिनके पास से पुलिस को.एक विवो कम्पनी का मोबाईल, एक जियो कम्पनी की सिम, आरोपी के व्दारा जारी किया गया फर्जी नियुक्ति पत्र, बैंक डिटेल एवं अन्य प्रपत्र मिला जिसे जप्त किया गया है।
इस कार्य में निरीक्षक सतीश तिवारी,सउनि दिनेश रघुवंशी, प्र.आर. नवीन तिवारी, मुकेश गोडाने, मनोज मरावी,आर.प्रदीप चैधरी, सुधीर डहेरिया मुकेश चैरिया,सौरभ ठाकुर,लोकेश सरयाम,विसराम धुर्वे, एवं इरफान की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।





