5 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एसएससी महाविद्यालय ड्रीमलैंड में

सिवनी – नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद डीपी चतुर्वेदी के जन्मदिन पर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन एसएससी महाविद्यालय ड्रीमलैंड सिटी में में किया गया है इस आयोजन को भारत विकास परिषद के तत्वाधान में रखा गया है 5 मार्च को दोपहर 12.00 से आयोजित कवि सम्मेलन में झांसी से वीर रस के पंकज अंगार अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे वही दिल्ली से आई रजनी श्रीवास्तव गीत गजल से इस होली के पर्व को रंग से भरेंगी बैतूल से आए हरीश पांडे हास्य रचनाओं से वर्तमान विसंगतियों को आमजन के समझ सकेंगे बैतूल के राजकुमार राज भी अपनी रचनाओं से मंच को ऊंचाइयां प्रदान करेंगे सभी सुधी श्रोताओं से इस आयोजन में पधार कर इस कवि सम्मेलन का आनंद लेने की अपील संयोजक डॉ रामकुमार चतुर्वेदी ने की है।






