सिवनी – आज दिनाॅंक 6 मार्च 2026 को नगर के बारापत्थर स्थित डी.पी.चतुर्वेदी विज्ञान,वाणिज्य ,कला एवं शिक्षा महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन रखा गया है जिसमें सभी छात्र – छात्राओ,अभिभावको एवं समस्त आमजन से संस्था के संचालक ने आग्रह किया है कि उक्त स्वास्थ्य शिविर में भाग लेकर उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञो से निःशुल्क परामर्श प्राप्त करें एवं अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराएं। साथ ही युवा पीढी एवं छात्र – छात्राओ से विशेष रूप से रक्तदान जैसे पुनित कार्य में सहभागी बनकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शिविर को सफल बनाने।







