अपराधियों को पकड़ने गए प्रधान आरक्षक को मारी गोली, गंभीर हालत में नागपुर रेफर, डूंडा सिवनी थाने का मामला
सिवनी धीरे धीरे कर सिवनी जिला अपराधियों का गढ बनता जा रहा है जहां पर कई तरह के नषे के व्यापार के अलावा अवैध हथियारो भी जिले में सीमा में अपराधीयो द्वारा लाया जाकर उसकी तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है जो कि अवैध काम को अपराधी रात में ही अंजाम देते है कुछ इसी तरह की गतिविधिया में संलिप्त आरोपियों को रात्रि के समय पकड़ने गई डूंडा सिवनी पुलिस पर एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। जिसमें प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल नागपुर रेफर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली मारने वाला आरोपी भिंड का रहने वाला हैं। जो मौके से फरार हो गया है। 3 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को उपचार के लिए नागपुर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।