सिवनी – बारिश के शुरू होते ही लोग अपने रहने खाने के सुरक्षित इंतजाम करते है तो वही नगर के तिलक वार्ड जिसे लोग स्टेशन वार्ड के नाम से भी जानते है वहा लोग लगभग 80 सालो से निवासरत है जो लोग इतने वर्षो से सुरक्षित तरीके से अपना जीवन यापन कर रहे थे जहा उनके उपर एक नई मुसीबत खडी हो गई है आपको बता दें निवासियों के घर के पीछे मठ तालाब के पार का स्थानीय वार्डवासियों का रास्ता अवरूद्ध किया जा रहा है।
मंगलवार को कलेक्टर के पास जाकर जनसुनवाई में वार्डवासियों ने अपना दुखडा बयां करते हुए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मठ तालाब के पार के विगत कई अनेक वर्षो से निवास कर रहे है विगत दस पन्द्रह दिनों से यहा पर अज्ञात लोगो के द्वारा जेसीबी मशीन से खुदाई का कार्य किया जाकर बडे – बडे टेंटनुमा पंडाल लगाये जार रहे है। जिसके कारण यहा निवासरत लोगो के आनेजाने का रास्ता अवरूद्ध हो रहा है। साथ ही विगत सप्ताह हुई तेज बारिश का पानी लोगो के घरों में पानी घुस गया जिससे लोगो के घर ग्रहस्थी का सामान अस्त व्यस्त हो गया महिलाये अपने छोटे – छोटे दुधमुहे बच्चो को गोद में लेकर रात भर जागती रही जिसके कारण लोगो के घरों में जहरीले जीव जन्तु भी घुस गये इसके अलावा संक्रमित बीमारी भी फैलने का खतरा बना हुआ है। खुदाई कार्य के दौरान वर्षो पूर्व लगाये गए तालाब के पार में प्रशासन के सहयोग से रोपे गए बडे बडे वृक्षो का कत्लेआम भी किया गया है। स्थानिय निवासियों ने ज्ञापन में बताया कि उन वृक्षो को छोटे से बडा करने में कई सालो की मेहनत रही है। जिन्हे बडे ही बेरहमी से निर्ममता पूर्वक काट दिया गया। साथ ही इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वो का बसेरा बन गया है शराबखोरी के अलावा नशे का अडडा बन गया है जिससे कई अपराध होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। प्रशासन से शीध्र ही अतिक्रमणकारियों को हटाने की अपील की गई है। ताकि लोग चैन सुकुन की जिंदगी बसर कर सके।