सिवनी – सिवनी बॉयज सिवनी , नानु 11 पहुंचे फाइनल में* सिवनी प्रीमीयर लीग का आज का दिन शानदार रनो की बरसात के साथ शुरू हुआ, जहां वेट रन वर्ग का आज पहला सेमी फाइनल खेला गया वहीं ओपन वर्ग के दो क्वार्टर फाइनल और दो सेमी फाइनल मूकाबले खेले गए जिसमें बहार से आने वाले सभी ओवरसीज प्लेयर्स ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन बैटिंग और बाउलिंग का प्रदर्शन किया आज का *पहला सेमी फाइनल मुकाबला* सिवनी बॉयज सिवनी
एमसीजी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें सिवनी बॉयस् ने पहले बल्लेबाजी करते हुऎ सभी बल्लेबाजों ने अपने टीम के लिए बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन करते हुऎ 171 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जवाब में एमसीजी की बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पाए एमसीजी क्लब मात्र 73 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई और इस तरह यह सेमीफाइनल जीत कर सिवनी बॉयस् वेट रन वर्ग के फाइनल में पहुंच गई इस मैच के मेन ऑफ द मैच कैप्टन कूल आसिफ पटेल रहे जिन्होने शानदार 4 विकेट लिए, आज के ओपन वर्ग के दो क्वार्टर फाइनल मूकाबले खेले गए हैं जिसमें पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला सिवनी बॉयस् सिवनी
महावीर बॉयस् के मध्य खेला गया जिसमें महावीर बॉयस् ने पहले बल्लेबाजी करते हुऎ मात्र 87 रण 10 विकेट गवा कर बनाई जवाब में सिवनी बॉयज के बल्लेबाज सचिन मालिक की ताबड़तोड़ 9 चौके और 3 छक्कों की तुफानी पारी के चलते मात्र 4.4 ओवर में ही सिवनी बॉयज ने यह क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया इस मैच के मेन ऑफ द मैच सचिन मालिक रहे,
*दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला* नन्नू 11
चंदवंशी बॉयज के मध्य खेला गया जिसमें नन्नू 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुऎ 159 रन bबोर्ड पर लगाएं जवाब में चंद्रवंशी बॉयज मात्र 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई , नानु 11 के बल्लेबाज रवि कोहली जिन्होने 69 रन की परी खेली और 3 विकेट लिए उन्हे मेन ऑफ द मैच दिया गया,
*पहला सेमीफाइनल मुकाबला* सिवनी बॉयज सिवनी
बींझावाड़ा के मध्य खेला गया जहां बींझा वाड़ा ने पहली बैटिंग करते हुऎ नौ विकेट गवाकर 64 रन बनाए जवाब में सिवनी बॉयस् के खिलाडीयो मे बेहतरीन खेल दिखाते हुए मात्र 4.4 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त करके सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया इस मैच के मेन आफ द मैच कामरान रहे * दुसरा सेमी मुकाबला* नन्नू 11
बंडोल फाइटर के मध्य खेला गया जिसमें बंडोल फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुऎ 8 ओवरों पर 70 रन 9 विकेट खोकर बनाएं वहीं जवाब में नन्नू 11 के बल्लेबाज ने अच्छी बेहतरीन खेल कला कौशल का प्रदर्शन करते हुऎ इस लक्ष्य को प्राप्त करके सेमी फाइनल में विजय श्री प्राप्त की और सिवनी प्रीमीयर लीग के फाइनल में जगह बनाई इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच मंगेस यादव रहे * कल सिवनी प्रीमीयर लीग का फाइनल मुकाबला ओपन वर्ग मे सिवनी बॉयस् सिवनी
नानू 11 के मध्य खेला जाएगा वही वेट रन का दुसरा सेमी फाइनल जो की जेस 11
सिंघम के मध्य होगा इस सेमी फाइनल को जीतने वाली टीम फाइनल में मैच मे सिवनी बॉयस सिवनी वेटरन से खिताबी भिंडत करेगी ।







