सिवनी – नगर परिषद बरघाट के क्षेत्रातंर्गत उत्कृष्ट विद्यालय से श्याम पेट्रोल पम्प तक एसएच – 72 का दोनो तरफ चैाडीकरण, बीच सडक में डिवाईडर निर्माण एवं दोनो तरफ आर सी सी नाली निर्माण किया जाना है।
सबसे पहले चरण में एसडीआरएफ योजनान्तर्गत उत्कृष्ट विद्यालय के पास से महामाया क्लाथ स्टोर्स के सामने तक आर सी सी नाली निर्माण सडक के केन्द्र से लगभग 50 से 60 फीट (औसतन 50 फीट) की दूरी में किया जा चुका है।
- शासकीय इंजिनियरिंग कॉलेज जबलपुर से क्रस्ट डिजाईन प्राप्त होने एवं एमपीआरडीसी से एनओसी प्राप्त होने के पश्चात दूसरे चरण में एसएच – 72 का बघेल किराना के सामने से महाराणा प्रताप चैाक तक दोनो तरफ चैाडीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। साथ ही इंजिनियरिंग कॉलेज जबलपुर द्वारा अनुमोदित डिजाईन अनुरूप एवं पूर्व में उपरोक्त कार्य हेतु स्वीकृत प्राक्कलन में वर्तमान परिस्थिति अनुत्तार आवश्यक संसोधन किया जाकर उपरोक्त कार्य हेतु पुनरिक्षित प्राक्कलन प्राप्त किये जाने की कार्यवाही प्रचलित है
- अगले चरणो में एसडीआरएफ योजनांतर्गत महामाया क्लाथ स्टोर्स से सुभाष चैाक तक सड़क के दोनो तरफ आर सी सी नाली निर्माण हेतु तकनीकी स्वीकृति प्राप्त किये जाने की कार्यवाही प्रचलित है
- इसके अतिरिक्त वर्तमान स्थिति अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय के सामने से महामाया क्लाथ स्टोर्स तक एवं सुभाष चैाक से श्याम पेट्रोल पम्प तक सडक के दोनो तरफ, आर सी नाली निर्माण तथा महाराणा प्रताप से श्याम पेट्रोल पम्प तक एसएच – 72 का दोनो तरफ चैाडीकरण तथा डिवाईडर निर्माण एवं उत्कृष्ट विधालय से राजराजेश्वरी चैाक एवं महाराणा प्रताप चैाक से श्याम पेट्रोल पम्प तक डिवाईडर पर स्ट्रीट लाईट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है
- राजराजेश्वरी चैाक से महाराणा प्रताप चैाक तक डिवाईडर पर स्ट्रीट लाईट स्थापित किये जाने के लिए स्वीकृति प्राप्त करने हेतु प्रकरण प्रेसिडेंट इन काउंसील की बैठक में रखा जाना है।
निष्कर्षः-उपरोक्त कार्या के पूर्ण होने से एसएच – 72 का बरघाट सीमा अतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय से श्याम पेट्रोल पम्प तक निम्नासुार कार्य पूर्ण हो जायेगाः- दोनो तरफ चैाडीकरण कार्य। दोनों तरफ आर सी सी नाली निर्माण कार्य । डिवाईडर निर्माण कार्य। डिवाईडर पर स्ट्रीट लाईट का स्थापना का कार्य ।







