नाबालिगों को सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, 12 लाख के सोने के हार जब्त, आरोपी गिरफ्तार’
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशन एवं ’अति. पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा’ तथा ’अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी’ के मार्गदर्शन में ’थाना लखनादौन पुलिस’ ने ब्लैकमेलिंग एवं चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
’घटना का विवरण’
दिनांक 29.05.2026 को शिकायतकर्ता ’मननारायण भारद्वाज निवासी समनापुर, लखनादौन’ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 मई 2026 को आलमारी चेक करने पर ताला खुला मिला। आलमारी में रखे ’दो सोने के हार, कीमत लगभग 12 लाख रुपये’, गायब थे।
बच्चों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि पड़ोस में शादी में आए ’कृष्णा पटेल निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर’ ने लगभग एक सप्ताह पूर्व दो नाबालिग बच्चों को सिगरेट पिलाकर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल कर बदनाम करने एवं घर वालों को बताने की धमकी देकर रुपये व जेवरात की मांग करने लगा। आरोपी ने एक बच्चे का पैर साइलेंसर से जला दिया एवं जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बच्चों ने घर की लोहे की पेटी का ताला खोलकर उसमें रखे दो सोने के हार निकालकर कृष्णा पटेल को दे दिए।
’पुलिस कार्यवाही’
रिपोर्ट पर ’थाना लखनादौन में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 308(5), 118(1), 351(2) बीएनएस’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान ’कृष्णा पिता कमलेश पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर’ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि उसने सोने के हार नरसिंहपुर में छुपाकर रखे हैं। आरोपी की निशानदेही पर ’कीमत लगभग 12 लाख रुपये के 02 सोने के हार’ जब्त किए गए। आरोपी का मोबाइल भी जप्त किया गया, जिसमें नाबालिग बच्चों के वीडियो पाए गए।
आरोपी को माननीय न्यायालय लखनादौन में पेश कर उपजेल लखनादौन भेजा गया है।
’आरोपी का विवरण
’कृष्णा पिता कमलेश पटेल’, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर
’जप्त संपत्ति’

  • 02 सोने के हार, कीमत लगभग 12 लाख रुपये
    ’सराहनीय कार्य’
    इस कार्यवाही में ’निरीक्षक के.पी. धुर्वे, सउनि महेश कुमार उइके, प्र.आर. 59 फकीरचंद उइके, आरक्षक 647 अनील सोनकुवर’ की विशेष भूमिका रही।