सिवनी – जबलपुर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी जिले में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी सुभाष शर्मा के ठिकानों पर तड़के छापेमारी की। शुरुआती जांच में आरोपी कर्मचारी के पास उसकी ज्ञात आय से लगभग 550 प्रतिशत से अधिक की संपत्ति पाई गई है।
550 फीसदी से अधिक की बेनामी संपत्ति

कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए लोकायुक्त डीएसपी रेखा प्रजापति ने बताया कि आरोपी सुभाष शर्मा, जो वर्तमान में सिवनी जिले के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ हैं, के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी।
लोकायुक्त जबलपुर द्वारा जब शिकायत का सत्यापन कराया गया, तो पाया गया कि सुभाष शर्मा की सेवा अवधि के दौरान कुल वेतन से प्राप्त आय लगभग 1 करोड़ रुपये बनती है। हालांकि, जांच में उनके द्वारा अब तक किया गया कुल व्यय और अर्जित संपत्ति का मूल्य 6 करोड़ 43 लाख रुपये के आसपास सामने आया है। इस प्रकार उनके पास ज्ञात स्रोतों की तुलना में लगभग 550 प्रतिशत (550-600ः) अधिक संपत्ति पाई गई है।
तड़के 5.30 बजे शुरू हुई कार्रवाई

डीएसपी रेखा प्रजापति के अनुसार, लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों का गठन कर शनिवारध्आज तड़के 5रू30 बजे एक साथ विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा गया।
पहला दलरू डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक राहुल गजभिए और निरीक्षक शशि मस्कुले की अगुवाई में लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सुभाष शर्मा के निवास स्थान पर दबिश दी।
दूसरा दलरू डीएसपी नीतू त्रिपाठी और उनकी टीम द्वारा पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम में स्थित सुभाष शर्मा के फार्म हाउस पर पृथक से छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
जांच जारी, और खुल सकते हैं कई राज

लोकायुक्त पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही स्थानों पर दस्तावेज खंगालने और संपत्तियों का आकलन करने की कार्रवाई अभी भी जारी है। जांच पूरी होने के बाद कई और अहम खुलासे और बेनामी संपत्तियों के सामने आने की संभावना है।
वर्ष 2025 में खाली सिवनी में धनतेरस के अवसर पर सोने की रिकार्ड खरीदी की गई
आपको बता दें कई सारे विभाग ऐसे है यदि उन विभागो के कर्मचारियों आधिकारियों की बारीकी से खुफिया विभाग द्वारा जाॅच कराई जाए तो कई ऐसे मगरमच्छ मिलेंगे जिनके पास 550 गुना नही हजार गुना से भी अधिक की सम्पत्ति जप्त की जा सकती है सूत्रों की माने तो वर्ष 2025 में खाली सिवनी में धनतेरस के अवसर पर विगत 50 वर्षो में इतनी सोने की खरीदी नही की गई जितनी 2025 धनतेरस में की गई थी जिसमें सोना खरीदने वालों अधिकांश शासकीय अधिकारी और कर्मचारी थे ये सब कुछ तो जाॅच के बाद ही पता चल सकेगा कि किसके पास कितनी अचल सम्पत्ति है।







