सिवनी – आजादी के अमृत महोत्सव और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ, जिला प्रशासन सिवनी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मध्य प्रदेश पटवारी संघ, जिला सिवनी के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है। इस नेक कार्य का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों को नया जीवन प्रदान करना है।
पटवारी संघ के इन सदस्यों ने किया रक्तदान


मानवता की सेवा के लिए प्रेरित होकर संघ के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने रक्तदान किया, जिनमें जिला सचिव हिमांशु तिवारी, अनुशासन एवं सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश सरयाम, तहसील अध्यक्ष सुबोध दुबे,दिव्यांशु नंदनवार, विपिन मर्सकोले, पवन वस्त्राणे, अभिषेक बांगडे और विलेश भवंर प्रमुख रहे।
जिलाध्यक्ष का संदेश


मध्य प्रदेश पटवारी संघ, जिला सिवनी के जिलाध्यक्ष सुदेश ठाकुर ने सभी रक्तदाताओं के साहस और निस्वार्थ सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि ष्रक्तदान एक महादान है और प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है। आपका यह छोटा सा कदम किसी की जिंदगी बदल सकता है।


यह शिविर जिला प्रशासन, सिवनी के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम समाज में संवेदनशीलता और एकजुटता का एक बड़ा संदेश देता है। रक्तदान के इच्छुक नागरिक अधिक जानकारी के लिए 70005 82177 या 70890 88171 पर संपर्क कर सकते हैं।