सिवनी। ब्रह्मलीन गुरुदेव की स्मृति में 108 भागवत सहित अनेक अनुष्ठान पितृपक्ष में सम्पन्न होंगे। ’गुरुदेव की स्मृति’ द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की द्वितीय पुण्य स्मृति में शिष्य मंडल द्वारा यह अद्वितीय अनुष्ठान किये जाने की तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। सम्पन्न होंगे अनेक अनुष्ठान गुरुदेव स्मृति पर्व अनुष्ठान के प्रमुख मात्रधाम मूलनिवासी आचार्य श्री हितेंद्र पांडेय ( काशी ) ने बताया कि इस आयोजन में मुख्यरूप से 108 भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के साथ गणपति, शिव, विष्णु, सूर्य , ललिता के पांच लाख अर्चन महायज्ञ जैसे दिव्य-भव्य अनुष्ठान संपन्न होंगे। आप भी यजमान बन सहभागिता निभाएं
पूज्य गुरुदेव की स्मृति में आयोजित इन अनुष्ठानो में आमजन अपने पितरों के निमित्त या भक्तिभाव के साथ 108 भागवत के यजमान बनने कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है, तथा भागवत पुराण का संस्कृत शुद्ध पारायण करने के लिए विद्वान ब्राह्मण भी आमंत्रित है नगर के मध्य बारापत्थर स्थित बाहुबली-राशि लॉन में यह सप्त दिवसीय आयोजन ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव की द्वितीय पुण्यतिथि पितृपक्ष की द्वितीया तदनुसार 19 से 25 सितंबर 2024 तक यह भव्य दिव्य अनुष्ठान संपन्न होगा जिसकी पूर्ण आहुति एवम् महाप्रसाद 26 सितंबर को होगा। महान विभूतियो के होंगे दर्शन।